shishu-mandir

प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
Screenshot-5


जवाहर नवोदय विद्यालय के स्कुली बच्चो ने ताडीखेत बाजार में प्लास्टिक के प्रति लोगो को जागरुक करने के लिये पोस्टर बैनरो के साथ एक जन जागरुकता रैली निकाली। जिसमें प्लास्टिक के नुकसान व इसके खतरो से लोगो को अवगत कराया गया। साथ ही लोगो से प्लास्टिक के प्रयोग से बचने की अपील की गयी।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

जवाहर नवोदय विद्यालय ताडीखेत प्राचार्या कंचन जोशी के नेतृत्व में विद्यालय के जूनियर कक्षाओ के 140 छात्र छात्राओ द्वारा स्कूल परिसर से अपने हाथो में विभिन्न स्लोगन लिखे हुए पोस्टर के साथ निकाली गयी जन जागरुकता रैली ताडीखेत बाजार से चिकित्सालय होते हुवे वापस विद्यालय पहुची।इस बिच बच्चो द्वारा प्लास्टिक के नुकसान व इसके खतरो से लोगो को अवगत कराया गया तथा इसके प्रयोग से बचने की अपील कीं गयी। साथ ही उन्होने लोगो से व्यक्तिगत रुप से मिलकर इसके दुरुपयोग एवं नुकसान के बारे में बताया। रैली के विद्यालय पहुचने के उपरांत प्लास्टिक पोलेशन पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें नेहा बिष्ट, चाॅदनी दानू व निहिका ने क्रमशः प्रथम, द्वितिय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।


जन जागरुकता रैली में उप प्राचार्य पारसनाथ, डीसी जोशी, तनुजा तिवाडी, एके चक्रवर्ती, रश्मि पाण्डे, सहित अनेक लोग थे।