कारगिल शहीद लेफ्टिनेंट हेमन्त महर को किया याद

पिथौरागढ़। बुधवार को शौर्य चक्र विजेता कारगिल शहीद लेफ्टिनेंट हेमन्त महर बिष्ट की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उनके साहस व…

hemant bisht ko kiya yyas

पिथौरागढ़। बुधवार को शौर्य चक्र विजेता कारगिल शहीद लेफ्टिनेंट हेमन्त महर बिष्ट की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उनके साहस व वीरता को याद किया गया। कैंट रोड पर जाखनी तिराहे के पास शहीद हेमन्त महर बिष्ट की पुष्यतिथि पर बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व विधायक मयूख सिंह महर, निर्वतमान पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, युकां जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,  पंकज महर समेत नगर के अनेक लोगों ने शहीद हेमन्त महर को श्रद्धासुमन अर्पित किये। पूर्व विधायक महर ने कहा कि हमें और आने वाली पीढ़ी को देशसेवा के लिए शहीद हेमन्त महर से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर गरीब परिवारों की प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक भीम सिंह महर ने सभी लोगों के प्रति अभार जताया। इस मौके पर धीरेंद्र सिंहए प्रदीप सिंहए हरेंद्र सिंह महर, नगेन्द्र सिंह,अजय महर, दीवान सिंह धामी, गिरीश पाठक व महेंद्र माहरा समेत अनेक लोग मौजूद थे।