पिथौरागढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव – गांव में दी जा रही है। इसी के तहत मंगलवार को पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के न्याय पंचायत गुरना में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने आम जनमानस से केंद्र सरकार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉलों के जरिये सरकारी योजनों तथा उनके लाभ के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी एवं विशिष्ट अतिथि बलवंत सिंह भौर्याल, डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद भट्ट, विकास खंड अधिकारी नरेंद्र सिंह पोखरिया, मनोज मेहता, बबलू मेहरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।