पिथौरागढ़। ग्राम खतीगांव, पिथौरागढ़ में बुधवार को शहीद स्व0 लक्ष्मण सिंह की 57वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। 14 जून 1966 को नागा उग्रवादियों से लोहा लेते हुए लक्ष्मण सिंह वीरगति को प्राप्त हो गए थे।
बुधवार को ग्राम प्रधान रवि बोहरा की मौजूदगी में गांव वालों ने शहीद लक्ष्मण सिंह के अनुज गंगा सिंह, राम सिंह, बहन सावित्री देवी, चचरे भाई सूबेदार चंद्र सिंह, हवलदार आन सिंह, जमन सिंह और अन्य ग्रामीणों ने शहीद को श्रद्धाजंलि अर्पित की।
कार्यक्रम में हवलदार मेलकानी ने लक्ष्मण सिंह के पराक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को ही 19 असम राइफल्स के मुख्यालय में शहीद लक्ष्मण सिंह के नाम की शिलापट का भी अनावरण किया गया। 19 असम राइफल्स के कमांडेंट के नेतृत्व में जवानों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।