Almora: People are happy on getting the road from Railakot to RTO office approved
अल्मोड़ा: रैलाकोट से आरटीओ आफिस तक सड़क निर्माण को स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी(happy) जताई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण के लिए प्रयास करने वाले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा का अभार जताया है।
भाजपा हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट ने कहा कि ग्राम पंचायत रैलाकोट के तोक पडियूला से आरटीओ आफिस तक सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृति होने के बाद लोनिवि प्रांतीय खंड ने सड़क निर्माण को टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रीय जनता सड़क की मांग कर रही थी, वहीं क्षेत्रीय जनता ने बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा से भी गुहार लगाई। जिसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष के प्रयास से अब सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।
सड़क बनने पर अब लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी(happy)। सभी ने सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय जनता ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा का आभार जताया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष हवालबाग संजय बिष्ट, चंदन रावत, रविंद्र जीना, महेंद्र जोशी, पान सिंह जीना, राजेंद्र नेगी, रंजीत सिंह जीना, भूपाल सिंह, भावना जीना, दीपा जीना, प्रेमा जीना, दीपा, आदि ने सड़क निर्माण को ठोस प्रयास करने पर पूर्व विधायक व बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा का आभार जताया है।