दर्दनाक: मेले से लौट रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, एक की मौत, वाहन चालक फरार

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read
Screenshot-5

डेस्क। उत्तराखंड के चमोली में पोखरी-चांदनीखाल मोटर मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्राला तीन लोगों को कुचलता हुआ खाई में जा गिरा। हादसे का शिकार हुए तीनों लोग मेले से लौट रहे थे। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। दो घायलों को पास के सीएचसी में भर्ती किया गया है।

holy-ange-school

घटना गुरुवार यानि आज शाम करीब 3 बजे की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम-बासकंडी कांडई, पोखरी निवासी योगंबर सिंह बासकंडी (49) पुत्र खुशहाल सिंह, यशपाल सिंह (47) और धीशराज सिंह (26) पुत्र भगत लाल चमोली पोखरी शरदोत्सव मेले से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहा बेकाबू ट्राला तीनों को कुचलता हुए खाई में जा गिरा। हादसे में योगंबर सिंह बासकंडी की मौके पर मौत हो गई।

ezgif-1-436a9efdef

थानाध्यक्ष पोखरी मनोहर भंडारी ने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। इधर घायलों के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos

Joinsub_watsapp