देहरादून। देश में संचालित आयुध निर्माणियों के निगमीकरण का विरोध बढ़ता जा रहा है जिसके लिए देशभर से कर्मचारी आगामी 17 सितंबर को दिल्ली में महारैली करने जा रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ से जुड़े रक्षा क्षेत्र के कर्मचारी भी दिल्ली में होने वाली महारैली के लिए कूच करेंगे।
भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के महामंत्री मुकेश सिंह और वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि निगमीकरण का निर्णय राष्ट्र और कर्मचारी हित में नहीं है। उन्होंने आयुध निर्माणियों में होने वाली भर्तियों पर भी सवाल उठाए। कहा कि सरकार अग्निवीर की तरह भर्ती कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा