अल्मोड़ा:: नृसिंह कल्याण समिति की ओर से नगर के मेयर अजय वर्मा, स्थानीय पार्षदों और मेधावी छात्रछात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर अजय वर्मा का समिति के अध्यक्ष बच्चू लाल वर्मा ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया जबकि समिति के पदाधिकारियों ने आमंत्रित पार्षदों को सम्मानित किया। मेधावी बच्चों को मेयर अजय वर्मा ने पुरस्कार प्रदान किये।
मेधावी बच्चों में पीयूश खोलिया, जलज बिष्ट,दिव्यांश वर्मा,धनन्जय भट्ट,अदिति पाठक आदि को पुरस्कार प्रदान किये। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र लाल वर्मा गोल्डी ने किया।
इस कार्यक्रम में पार्षद वंदना वर्मा,अंजू बिष्ट, एकता वर्मा, पूनम वर्मा, नेहा टम्टा, मधु बिष्ट, चंचल दुर्गापाल, वैभव पांडे, रोहित कार्की आदि उपस्थित थे।
नृसिंह कल्याण समिति ने नवनियुक्त मेयर, पार्षदों और मेधावी छात्र—छात्राओं को किया सम्मानित
अल्मोड़ा:: नृसिंह कल्याण समिति की ओर से नगर के मेयर अजय वर्मा, स्थानीय पार्षदों और मेधावी छात्रछात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर…