Vande Bharat Express: अब कम किराए में वंदे भारत ट्रेन से जा पाएंगे देहरादून से लखनऊ जाने क्या है किराया

Vande Bharat Express देहरादून से लखनऊ के बीच 26 मार्च से चलने वाले वंदे भारत ट्रेन का किराया अब जारी कर दिया गया है। वंदे…

Vande Bharat Express देहरादून से लखनऊ के बीच 26 मार्च से चलने वाले वंदे भारत ट्रेन का किराया अब जारी कर दिया गया है। वंदे भारत का किराया इस रूट पर चलने वाली वोल्वो बस से भी काम है। देहरादून से हरिद्वार तक चेयर कार का किराया 540 रुपए है और इसमें 142 रुपए खाने के शामिल हैं  जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 955 रुपए है।

Vande Bharat Express: रेलवे ने देहरादून से लखनऊ के बीच 26 मार्च से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया अब जारी कर दिया है। देहरादून से लखनऊ तक चेयर कर का किराया 1480 रुपए होगा और उसमें 323 खाने के देने होंगे जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2715 रुपए होगा और इसमें आपको 384 खाने के देने होंगे।

देहरादून से हरिद्वार तक चेयर कर का किराया 540 रुपए है। इसमें 142 रुपए खाने के शामिल किए गए हैं जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 955 रुपए है। देहरादून से मुरादाबाद तक का चेयर कार का किराया 715 रुपये है, इसमें 101 रुपये खाने के होंगे। जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1,370 है।

वॉल्वो बस से कम है किराया

देहरादून से बरेली तक चेयर कर का किराया 880 रुपए है और इसमें 101 रुपए खाने का शामिल है जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1660 रुपए है।

वंदे भारत का किराया इस रूट पर चलने वाली वोल्वो बस से भी कम है। यह ट्रेन देहरादून से लखनऊ 8 घंटे 15 मिनट में पहुंच जाएगी जबकि बस 11 घंटे से 12 घंटे में लखनऊ पहुंच जाती है। देहरादून लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में सोमवार को छोड़कर अन्य सभी दिन चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 2:25 पर देहरादून से चलेगी और रात 10:40 पर लखनऊ पहुंच जाएगी।

देहरादून से वंदे भारत (22546) के संचालन का समय

देहरादून, 14:25
हरिद्वार, 15:31
मुरादाबाद, 17:45
बरेली, 19:05
लखनऊ, 22:40

लखनऊ से वंदे भारत (22545) के संचालन का समय

लखनऊ, 05:15
बरेली, 08:35
मुरादाबाद, 09:57
हरिद्वार, 12:15
देहरादून, 13:35

जून में आएगी देहरादून-सहारनपुर रेल लाइन सर्वे की रिपोर्ट
देहरादून से सहारनपुर के बीच सीधी ट्रेन चलाने की तैयारी भी अब रेलवे कर रही है। देहरादून सहारनपुर रेलवे लाइन के सर्वे का कार्य चल रहा है। सर्वे करने वाली कंपनी जून में रेलवे बोर्ड को अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद देहरादून सहारनपुर रेल लाइन का कार्य शुरू हो जाएगा। यह रेल लाइन करीब 90 किलोमीटर लंबी होगी इसके बनने से देहरादून से सहारनपुर डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकेगा

कंपनी अगले 40 वर्ष तक होटल का संचालन करेगी। होटल में रेस्तरां आदि की सुविधा उपलब्ध है। डीआरएम राजकुमार सिंह ने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रहा है। जल्द ही तीन नंबर प्लेटफार्म पर यात्री शेड लगाए जाएंगे। हरिद्वार-देहरादून के बीच ट्रेन की गति बढ़ाने पर वन विभाग से वार्ता चल रही है।
देहरादून-हरिद्वार के बीच दोहरी लाइन बिछाने पर विचार-विमर्श चल रहा है।

गंगोत्री-यमुनोत्री रेल मार्ग का सर्वे

गंगोत्री यमुनोत्री रेल मार्ग के सर्वे का कार्य भी चल रहा है। मंडल रेल प्रबंधन राजकुमार सीखने बताया कि स्टेशन पुल व टनल बनाई जाएंगी। इन स्थानों का चयन किया जाएगा। कहां-कहां रेल को जमीन की आवश्यकता होगी। निर्माण कार्य मे किस तरह की कठिनाई आएगी इसकी जानकारी इस सर्वे में दी जाएगी।

दून से अयोध्या के बीच जल्द चल सकती है ट्रेन

देहरादून से अयोध्या के बीच जल्द ट्रेन का संचालन हो सकता है। अभी तक दून से अयोध्या के लिए कोई ट्रेन नहीं है। मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से अन्य ट्रेनें चलाने की डिमांड आ रही है। कई मार्गों पर चर्चा हुई है, लेकिन अभी तक कुछ निर्णय नहीं हुआ है।