बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का इलाज अब करेंगे मुंबई के डॉक्टर अशोक सिन्हा, आएंगे उनके दिव्य धाम

छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का पर्चा निकलने वाले मुंबई के डॉक्टर अशोक सिन्हा को बागेश्वर धाम आने का न्यौता मिला है।…

Now Mumbai's Dr Ashok Sinha will treat Dheerendra Shastri of Bageshwar Dham, he will come to Divya Dham

छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का पर्चा निकलने वाले मुंबई के डॉक्टर अशोक सिन्हा को बागेश्वर धाम आने का न्यौता मिला है। उन्हें खुद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम में बुलाया है। डॉ अशोक सिंह ने उनका आमंत्रण स्वीकार भी किया है आपको बता दे कि डॉक्टर अशोक सिंह बीते दिनों पंडित शास्त्री का पर्चा निकालकर चर्चा में आ गए थे।

हाल ही में मुंबई के डॉक्टर अशोक सी ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बालों को लेकर एक पर्चा बनाया था जिसमें उन्होंने पंडित शास्त्री के बालों में हो रही बीमारी के बारे में बताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह बात कही थी जो बाद में जमकर वायरल हुई थी। इसके बाद गुरु पूर्णिमा पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अशोक सिंह के साथ लाइव बातचीत भी की थी।

इस दौरान पंडित शास्त्री ने डॉक्टर सिन्हा को बागेश्वर धाम आने का निमंत्रण दिया था। पंडित शास्त्री ने कहा कि हम डॉक्टर सिन्हा के ज्ञान का स्वागत करते हैं और उनसे बालों की बीमारी को लेकर चर्चा भी करेंगे। पंडित शास्त्री की ओर से निमंत्रण मिलने के बाद डॉक्टर सिन्हा ने कहा कि वह बागेश्वर धाम जाकर पंडित शास्त्री से मिलेंगे और उन्हें इस बात की काफी खुशी भी होगी। उनसे मिलकर उन्हें उनके बालों की समस्या को लेकर मैं और बेहतर सलाह दे पाऊंगा।

डॉ सिन्हा द्वारा निकाले गए पर्चे में लिखा था कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के क्राउन एरिया में थर्ड लेवल का थिनिंग और दोनों एंगल में बाल्डनेस है। यह जेनिटिक कारण से है। टॉपिकल सॉल्यूशन, मिनोक्सिडिल फिनास्टेराइड से बाबा के के क्राउन को कवर किया जा सकेगा और बाकी हेयर प्रॉब्लम को भी दूर किया जा सकेगा। उन्हें मल्टी विटामिन लेना चाहिए। बाबा धीरेंद्र शास्त्री को रात आठ बजे खाना, दस बजे सोना, मिठाई कम और प्रोटीन वाली चीजें ज्यादा खानी चाहिए। अगर, वे दवाई नहीं लेना चाहते तो पीआरपी जरूर कराएं।