पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी में बाल अखबार ‘नन्हीं कलम’ की ओर से बच्चों के बीच लेखन कौशल के विकास के लिए लघु कार्यशाला आयोजित की गई। कक्षा 7 से 9 तक के छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित इस कार्यशाला में कहानी और कविता लेखन, हास्य रचनाओं, लेख व निबंध लेखन, पत्र लेखन आदि गतिविधियां की गयी।
बाल अखबार के आगामी अंक में रचनाओं के चयन के लिए सम्पादकीय समिति का गठन भी किया गया।
गतिविधि के दौरान बच्चों ने बाल साहित्य पर टिप्पणी करते हुए पुस्तक समीक्षा लिखने का भी अभ्यास किया। साथ ही अपनी पसंद की विधा पर लेखन कर आपस में साझा किया। रचनाओं पर चर्चा का सत्र भी रखा गया जिसमें बच्चों ने रचनाओं पर सुझाव दिए व टिप्पणियां की। लेखन से जुड़े विषय पर सवाल जवाब भी किए और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।