‘नेचर एंड द सिटी’ शीतकालीन कार्यशाला शुरू, इच्छुक विद्यार्थी बन सकते है कार्यशाला का हिस्सा

नेचर एंड द सिटी कार्यशाला

पिथौरागढ़ सहयोगी
छह दिवसीय शीतकालीन कार्यशाला ‘नेचर एंड द सिटी’ का शनिवार से शुरू हो गई है। इस कार्यशाला का उद्देश्य शहरीकरण और प्रकृति दोनों के बीच कायम होने वाले संबंधों को बारीकी से अवलोकन करना है। साथ ही प्रकृति के वर्तमान परिदृष्य पर एक शुरूआती समझ विकसित करना है।

आरंभ संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में कक्षा 6 से 10 तक छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। पहले दिन की गतिविधि में रचनात्मक रूप से परिचय देना, परिचय की विधा से वाकिफ होना और सही समझ के साथ लेना था। गतिविधि में प्रकृति के विभिन्न रूपों को समझना व उनके प्रति संवेदना का संचार करना शामिल था।

कार्यशाला के आगामी दिनों के लिए विद्यार्थियों से कुछ सुझाव भी मांगे गए। रविवार को शहर में विभिन्न जगहों पर घूमकर शहर व प्रकृति के बीच अंतर को समझने की कोशिश होगी। कार्यशाला के संचालन में रोहित, नूतन, दीपक, चेतना, मुकेश, आशीष व दीक्षा शामिल थे। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी कार्यशाला का हिस्सा बन सकते हैं।

https://uttranews.com/almora-braiaking-na%e2%80%8bbaalig-ko-bahala-phusalaakar-bhagaane-vaala-yuvak-giraphtaar/

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9412976939,9456732562, 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे।
आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते है। https://t.me/s/uttranews1
आप हमारे टविटर पेज से जुड़कर फीड प्राप्त कर सकते है। https://twitter.com/uttra_news?lang=en
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw