shishu-mandir

राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम: चित्रकला प्रतियोगिता में राइंका दूनागिरी के छात्र पवन ने पाया प्रथम ​स्थान, रोल प्ले तथा लोकनृत्य में राबाइंका द्वाराहाट रहा अव्वल

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में खंड स्तरीय राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम एनपीईएस के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राबाइंका द्वाराहाट, राबाइंका बग्वालीपोखर तथा राइंका दूनागिरी की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
एनपीईएस के तहत स्कूल में रोल प्ले, लोकनृत्य तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रोल प्ले तथा लोकनृत्य प्रतियोगिता में राबाइंका द्वाराहाट ने प्रथम, राबाइंका बग्वालीपोखर ने द्वितीय तथा राइंका दूनागिरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में राइंका दूनागिरी के छात्र पवन ने प्रथम, राबाइंका बग्वालीपोखर की छात्रा सोनिया ने द्वितीय तथा बग्वालीपोखर की छात्रा संगीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राबाइंका द्वाराहाट तनुजा जोशी तथा संचालन हेमा त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सोनिका नेगी, मंजरी जोशी, फरीन रानी, दीपा घुघत्याल, आशा खाती, दीपिका आर्या समेत कई शिक्षिकाएं मौजूद थी।

new-modern
gyan-vigyan