आधी रात को डोर बेल बजाकर लोगों को घर से बाहर बुलाती थी रहस्यमई स्त्री, फिर यह सच्चाई आई सामने

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की फिल्म स्त्री…

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की फिल्म स्त्री जैसी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शहर के चंदन नगर में रात के अंधेरे में महिला लोगों के घरों के बाहर जाकर रोने की आवाज निकलती है और डोर बेल बजाकर सबको बाहर बुलाती है जिसकी वजह से यहां के लोग खौफ में जी रहे थे। लोगों ने इस बारे में पुलिस से भी शिकायत की किंतु जब इसकी सच्चाई सामने आए तो पुलिस भी दंग रह गई।

बीते कुछ दिनों से बताया जा रहा है कि सजी-धजी एक महिला ग्वालियर थाना क्षेत्र के चंदन नगर में आधी रात के समय नजर आ रही थी। यह महिला रात के अंधेरे में चंदन नगर के घरों के बाहर पहुंचकर दरवाजे की डोर बाल बजती है और लोगों को घर से बाहर बुलाती थी।

कभी-कभी रोने की आवाज में भी निकलती थी। इस स्त्री के बारे में जब लोगों को पता चला तो लोगों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया किंतु यह रहस्य में स्त्री बाहर लगे किसी पर भी कमरे में भी कैद हो गई लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर यह कौन है और इसे कैसे बचे जाए आखिर यह महिला रात के अंधेरे में लोगों को बाहर क्यों बुलाती है। दहशत में जी रहे लोगों ने इस बारे में पुलिस की जानकारी दी और सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध  कराए गए।

इसके बाद ग्वालियर थाना पुलिस ने इस स्त्री की मिस्त्री को सुलझाते हुए इसकी तलाश शुरू की। जल्द ही पुलिस की तलाश पूरी हो गई और पुलिस को वह महिला हाथ लग गई। स्त्री ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ लिव -इन रिलेशनशिप में रह रही थी, मगर उसका प्रेमी उससे नाराज होकर चला गया है। उसने प्रेमी का घर नहीं देखा था, मगर उसे यह पता था कि उसका प्रेमी चंदन नगर में रहता है। लिहाजा रात के अंधेरे में वहां अपने प्रेमी को तलाशने के लिए चंदन नगर क्षेत्र में भटकने लगी थी।

लोगों के घरों की डोर बेल बजाकर वह अपने प्रेमी को तलाश कर रही थी। पुलिस ने फिलहाल उस स्त्री के बयान ले लिए हैं। पुलिस ने बताया कि अभी भी पूरे मामले की जांच हो रही है। इस रहस्यमयी स्त्री के चंदन नगर में घूमने के कारण लोग बहुत सहम गए थे तथा इलाके में ‘स्त्री’ फिल्म की चर्चा होने लगी थी, मगर फिलहाल पुलिस की तरफ से किए गए इस खुलासे के कारण चंदन नगर के रहवासियों ने राहत की साथ ली है।