अल्मोड़ा। 8 जनवरी 2022
मुमताज खान को आप की महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। आज यहां आयोजित एक बैठक में की उन्हे यह जिम्मेदारी दी गयी। इस मौके पर कई महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।
इस मौके पर नव नियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष मुमताज खान ने कहा कि उत्तराखंड के लिए आम आदमी पार्टी ने बिजली गारंटी, रोजगार गारंटी, केजरीवाल की तीर्थ यात्रा योजना की गांरटी दी है। कहा कि इससे लोग आम आदमी पार्टी की सरकार लाकर दिल्ली की तरह की सरकार चाहते हैं।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश टम्टा,विधानसभा उपाध्यक्ष युवा मोर्चा दिनेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता रोहित सिंह जगमोहन सिंह फर्त्याल, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सोहित भट्ट, मोहन सिंह देवड़ी, पूरन सिंह बिष्ट,सुधीर कुमार,खलील अहमद,सयिदुल बेग, नवीन आर्य, विधानसभा उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, विधानसभा उपाध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप सिंह नयाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारी को आप प्रत्याशी अमित जोशी ने शुभकामनायें देते हुए कहा कि मातृशक्ति उत्तराखंड के नव निर्माण में भागीदार बनेगी।