मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा कॉल, आरोपी ने बोला,”कसाब का भाई बोल रहा हूं” और फिर ..

मुंबई पुलिस को धमकी भरा फोन कॉल आया। इसके बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि फोन करने वाला…

n65867346217436836940480c010293fe6ea590c73f592cd4eb9cd78ca8650e591405800c4b52197b56d2de

मुंबई पुलिस को धमकी भरा फोन कॉल आया। इसके बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि फोन करने वाला खुद कसाब को अपना भाई बता रहा था जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।


पुलिस का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान है और पुलिस से काफी नाराज भी लग रहा है। बताया जा रहा है कि एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि करीब 1:00 बजे मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक मोबाइल नंबर से कॉल आया।

कॉल करने वाले ने मुंबई पुलिस को गाली देना शुरू कर दिया और कहा कि वह मुख्यालय को बम से उड़ा देगा। उसने खुद को आतंकी कसाब का भाई बताया। आतंकी कसाब मुंबई में 26/11 हमले का दोषी है, जिसे बाद में फांसी दे दी गई थी।


युवक ने मुंबई पुलिस को फोन करते हुए कहा कि कसाब का भाई बोल रहा हूं, इसके बाद युवक ने फोन को काट दिया। यह सुनते ही मुंबई पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी। मोबाइल नंबर मुलुंड का पाया गया जिसके बाद मुलुंड पुलिस स्टेशन में एक FIR भी दर्ज की गई।


जांच के बाद पुलिस ने नंबर ट्रैक किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में आरोपी ने बताया कि वह कुछ परिवार की दिक्कतों की वजह से मानसिक रूप से परेशान है। इसी वजह से उसने पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा फोन किया था।