shishu-mandir

सोशल मीडिया की खबरों के बाद सांसद बलूनी ने उठाया धनगढी पुल का मुद्दा।

editor1
2 Min Read
Screenshot-5

नई दिल्ली। बीते दिनों एन एच 121 पर बरसात में धनगढी नाले पर हुए हादसों के बाद राज्यसभा सांसद व  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने  केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी  से भेंट कर उत्तराखंड के रामनगर बुवाखाल हाईवे पर मोहान के निकट धनगढ़ी स्थित नाले के ऊपर पुल बनाने की मांग की। श्री गडकरी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। आपको बता दें कि धनगढी नाले पर पुल निर्माण नही होने से जनता आक्रोशित थी। सोशल मीडिया में यह मुद्दा प्रमुखता से उठा था। जिसके बाद सांसद अनिल बलूनी ने गडकरी  को गत सरकार में रामनगर और ऋषिकेश बस पोर्ट के निर्माण की सहमति भी याद दिलायी जिस पर मंत्री  ने शीघ्र कार्रवाई कर अवगत कराने को कहा।

new-modern
gyan-vigyan

बलूनी ने कहा कि रामनगर- मोहान के मध्य धनगढ़ी नामक स्थान पर हर साल बरसात के समय दुर्घटनाएं होती है। इस वर्ष भी बरसात में अनेक वाहन बह गये व तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। एनएच 309 पर स्थित यह नाला गढ़वाल- कुमाऊं को रामनगर से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित है। बरसात के दौरान यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उत्तराखण्ड एनएच से भी प्राप्त इस प्रस्ताव को वार्षिक योजना में शामिल किया गया है। 

सासंद बलूनी ने  बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस महत्वपूर्ण समस्या का तत्काल समाधान कर एक पुल की स्वीकृति का आश्वासन दिया है। सासंद बलूनी ने कहा कि  शीघ्र ही इस पुल के निर्माण से संबंधित प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएंगी।