shishu-mandir

यज्ञ विध्वंश करने आए राक्षसों को पहुंचाया सुरलोक

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

मेलगांव में दूसरे दिन ताड़का वध का हुआ सजीव मंचन

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा- दन्या क्षेत्र के मेलगाव में रामलीला के दूसरे दिन ताड़का वध का सजीव मंचन किया गया|
आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में दूसरे दिन विश्वामित्र यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ से राम व लक्ष्मण को अपने आश्रम ले गए|
यहां यज्ञ विध्वंश करने आई ताड़का व अन्य राक्षसों को राम लक्ष्मण ने सुरलोक पहुंचा दिया|
इस बीच राम लक्ष्मण को जनकपुरी में सीता स्वयंबर की सूचना मिली और विश्वामित्र की आज्ञा के बाद दोनों भाई जनकपुरी पहुंचे|
इस अवसर पर गणेश पांडेय, किशन जोशी , दिनेश जोशी, बसन्त जोशी, हरीश जोशी, नन्दा बल्लभ, गोपाल जोशी, एलडी जोशी, संगीत निर्देशक पूरन जोशी, दीवान राम, गोधन राम, त्रिलोक राम, गणेश राम, हेम जोशी , बची राम जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे|

saraswati-bal-vidya-niketan