खेती की रामलीला में मेघनाद लक्षमण युद्ध देखने पहुंचे सैकड़ो लोग
अल्मोड़ा-: धौलादेवी विकासखंड के खेती में आयोजित रामलीला में भारी संख्या में लोगों द्वारा भाग लिया जा रहा है| शुक्रवार की रात रामलीला में लक्ष्मण मेघनाद युद्ध का भावपूर्ण मंचन किया गया| युद्ध में मेघनाद ने ब्रहमास्त्र का उपयोग कर लक्ष्मण को मूर्छित हो गए| आंठवे दिन की रामलीला में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने सभी से इस प्रकार के आयोजनों के साथ ही राम का आदर्श भी अपनाने की अपील की उन्होंने मंचन स्थल पर विकास कार्यों के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा की|

इस मौके पर ब्लाँक प्रमुख व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूरन सिंह बिष्ट, किशन जोशी, कमल बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट, प्रकाश पाठक, जुगल किशोर, मनोज पाठक, पूरन पांडे, संजय उप्रेती, कैलाश उप्रेती, दीपक पाठक, दीपक उप्रेती, भाष्कर पांडे, कौस्तुभानंद, भगवती प्रसाद उप्रेती, देवकीनंदन पाठक, चंद्रबल्लभ पांडे, बसंत पाठक, आनंद राम, भुवन जोशी, भुवन पांडे, गोपाल राम, करन पाठक, मन्नू पाठक,शेखर पांडे आदि मौजूद रहे|