shishu-mandir

शर्मनाक! अधेड़ ने किया मासूम से दुराचार का प्रयास

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

हल्द्वानी- ऊंचापुल में एक अधेड़ ने 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने का शर्मनाक मामला सामने आया है|  पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है| मामले में  परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है| जानकारी के अनुसार पीड़ित और आरोपी दोनों बंगाल के रहने वाले हैं |जो यहां रहकर मजदूरी का काम  करते हैं| पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है|