हल्द्वानी- ऊंचापुल में एक अधेड़ ने 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने का शर्मनाक मामला सामने आया है| पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है| मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है| जानकारी के अनुसार पीड़ित और आरोपी दोनों बंगाल के रहने वाले हैं |जो यहां रहकर मजदूरी का काम करते हैं| पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है|