मनीष जोशी बने उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के अल्मोड़ा डिपो अध्यक्ष

अल्मोड़ा:: उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ अल्मोड़ा के रोडवेज डिपो अध्यक्ष पद पर मनीष जोशी चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर गौरव साह व रवीन्द्र भंडारी, शाखा…

Screenshot 2025 0327 114337

अल्मोड़ा:: उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ अल्मोड़ा के रोडवेज डिपो अध्यक्ष पद पर मनीष जोशी चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर गौरव साह व रवीन्द्र भंडारी, शाखा मंत्री बलवंत मेहता,संयुक्त मंत्री रामलाल, संगठन मंत्री मीना जोशी,कोषाध्यक्ष भगवंत मेहरा,संप्रेक्षक दीपक कुमार, कार्यकारिणी सदस्य गिरधारी कुमार और चन्द्र शेखर जोशी, कार्यालय सचिव करन सिंह तथा क्षेत्रीय सदस्य पद पर कौशल कुमार और चतुर सिंह निर्वाचित घोषित किये गए।
मीना जोशी की अध्यक्षता में हुए अधिवेशन में कार्मिकों ने रोडवेज की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि परिवहन निगम के बस बेड़ा समाप्त करने की साजिश की जा रही है। वक्ताओं ने संविदा, विशेष श्रेणी चालक परिचालक और तकनीकी कार्मिकों को स्थाई नहीे किए जाने पर भी नाराजगी जताई और कार्मिकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग की। अधिवेशन के बैठक सत्र को प्रांतीय महामंत्री रामप्रीत यादव,प्रांतीय उपाध्यक्ष बालमुकुन्द सुयाल आदि मौजूद थे।