shishu-mandir

महिला कांस्टेबल पर अभद्रता का आरोप : व्यापारियों के अनुसार वाकया सीसीटीवी फुटेज में भी कैद

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

 पिथौरागढ़। यहा एक महिला कांस्टेबल पर व्यापारियों ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस कार्यालय में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने इसके बाद आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरू से भी मुलाकात की।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि शनिवार की शाम टकाना क्षेत्र में टायर ट्यूब पंचर का काम करने वाले राजेंद्र बिष्ट की दुकान पर एक महिला कांस्टेबल किसी काम से आईं। इस दौरान कांस्टेबल ने दुकानदार राजेंद्र बिष्ट से कुछ सामान दुकान में रखने का आग्रह किया। आरोप है कि दुकानदार के असमर्थता जताने पर कहासुनी हुई और महिला कांस्टेबल ने अभद्रता करते हुए राजेन्द्र सिंह बिष्ट के साथ्ज्ञ हाथापाई भी की। व्यापारियों ने कहा कि इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी उक्त व्यापारी के पास है। व्यापारियों की शिकायत के बाद एसपी आरसी राजगुरु ने जांच के बाद उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक से मिलने वालों में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष शमेशर महर, मनीष चौधरी, जीवन कापड़ी, रिकुं सहित अनेक व्यापारी शामिल थे।

new-modern
gyan-vigyan