shishu-mandir

सराहनीय: अब महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करेगी महिला चीता पुलिस टीम

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदया के मार्गदर्शन में महिला चीता टीम का गठन किया गया। महिला चीता टीम में महिला उपनिरीक्षक व महिला आरक्षी नियुक्त किये गये हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा टीम को उचित दिशा-निर्देश देते हुए महिला चीता को हरी झण्डी दिखाकर कोतवाली बागेश्वर से रवाना किया गया। महिला चीता द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा हेतु उन स्थानों में जहां पर महिलाओं का आना-जाना अधिक है तथा छात्राओं के स्कूल/काॅलेज लगने और छूट्टी के समय वहां पर गश्त/पैट्रोलिंग की जाएगी व किसी भी प्रकार की शिकायतें जिनको महिलाएं/छात्राएं हेल्पलाईन न0 112, 1090 या थाने पर नहीं दे सकते हैं उन शिकायतों को वो महिला चीता को दे सकते हैं। जिस पर थाना कोतवाली द्वारा त्वरित कार्यवाही कर समय पर शिकायत का निस्तारण किया जाएगा।

new-modern
gyan-vigyan

महिला चीता द्वारा महिलाओं/छात्राओं को उनके अधिकारों, महिला सम्बन्धी अपराधों आदि के सम्बन्ध में भी जागरूक किया जाएगा। उक्त टीम का गठन महिलाओं के लिए एक सुरक्षित समाज बनाना है। इस अवसर पर सुश्री संगीता पुलिस उपाधीक्षक महोदया कपकोट/बागेश्वर, उ0नि0 मदन लाल प्रभारी कोतवाली बागेश्वर, उ0नि0 भगवत सिंह प्रभारी एल0आई0यू0 बागेश्वर, उ0नि0 भूपेश पाण्डेय प्रभारी यातायात बागेश्वर, थाना स्टाफ व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

saraswati-bal-vidya-niketan