मध्य प्रदेश चुनावों के रूझानों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी 115 सीटों पर आगे चल रही है। सत्ताधारी भाजपा 105 सीटों पर आगे है जबकि अन्य दल 10 सीटों पर आगे चल रहे है। 230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस पार्टी इस समय बहुमत के जादुई आंकड़े 116 से एक सीट ही पीछे है। कांग्रेस नेता इस प्रदर्शन पर काफी खुश है। रूझानें को यदि सही माना जाये तो कांग्रेस फिर सत्ता मे वापसी कर सकती है।