अमित जोशी
टनकपुर। टनकपुर पूर्णागिरी देवी के दर्शन के लिये इस लोग काफी दूर दराज के क्षेत्रों से आते है। अब इस पर एक फिल्म् भी बनाई गई है। देवी के दरबार में जाने माने भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा द्वारा मां पुर्णागिरी के नाम से एक फिल्म को समर्पित किया गया। इस फिल्म में पुर्णागिरी मंदिर के महत्व के बारे में बताया गया है। फिल्म के बारे में बताते हुए उन्होने बताया कि इसमें युवा पीढ़ी को धर्म के साथ जोड़ने का प्रयास किया गया हैंं । यह फिल्म में उन्होंने अपने छोटे बेटे राजदीप गिल को लेकर बनाई गयी है। यह फिल्म किच्छा के अनुपम सिनेमा में 12 अप्रैल को दिखाई जा चुकी है। फिल्म का निर्माण राजेश कुमार गुप्ता उर्फ खन्ना जी ने किया है। उनके साथ संगीता गुप्ता सरदार जोगिंदर सिंह पाल, प्रोड्यूसर चंदन मेहता ने भी फिल्म के निर्माण में अपना योगदान दिया है। फिल्म में राज गिल ,पूनम गिल,गजेंद्र चौहान,अली खान,पलक तिवारी,दिनेश सहगल,नीलोफर, मधु भारती कलाकार की भूमिका में है। वही संगीत दुर्गा नटराज,लखबीर सिंह लक्खा ने दिया हैै। छायांकन जहांगीर सैय्यर ने जबकि पटकथा संवाद अरविंद तिवारी ने लिखी है। संकलन गोविंद दुबे का है फिल्म के नृत्य निर्देशक रामदेवन, रिक्की गुप्ता, दिनेश बलराज है। प्रोडेक्शन कंट्रोलर रामा द्वारा निर्मित यह फिल्म खन्ना मूवीज में तैयार हुई है।
टनकपुर में 22 को दिखाई जायेगी फिल्म
टनकपूर। पूर्णागिरी मंदिर पर बनी फिल्म को टनकपुर वासी 22 अप्रैल को देख सकते है। टनकपूर के होटल सोलिटेयर में यह फिल्म प्रदर्शित होगी।