लोक सभा चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। अभी तक के मिले रूझान के अनुसार राज्य की सभी 4 सीटो पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे है। हमीरपुर से भाजपा के अनुराग ठाकुर कांग्रेस के सतपाल रायजादा से 118291 वोटों से आगे चल रहे है।
कांगडा सीट से भाजपा के राजीव भारद्वाज कांग्रेस के आनंद शर्मा से 18824 वोटों से आगे चल रहे है। मंडी में कंगना रनौत कांग्रेस के विक्रमादित्य से 49599 वोटों से आगे चल रही है। शिमला से सुरेश कश्यप कांग्रेस के विनोद सुल्तापुरी 60104 वोटों से आगे चल रहे है।
लेटेस्ट खबरों के लिए पढ़ते रहे उत्तरा न्यूज