Counting in Rajasthan, लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू हो गई है और शुरूआती रुझान में बीजेपी को बढ़त मिलते हुए दिखाई दे रही है। मतगणना को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने भी काफी पुख्ता इंतजाम किए हैं। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर कुल 266 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम से निकले वोटो के द्वारा होगा। कड़ी सुरक्षा के बीच 25 लोकसभा क्षेत्र के लिए 29 मतदान केंद्रो पर मतों की गिनती हो रही है।
मतगणना के लिए 2713 टेबल्स पर कुल 4,033 राउंड में ईवीएम के मतों की गणना हो रही है। इस बार कई राजनीतिक दिग्गजों ने चुनाव में हिस्सा लिया।अब जानिए कि राजस्थान में आखिर यहां जानिए पल-पल का अपडेट..
गंगानगर से कुलदीप इंदौर हवा टोंक सवाई माधोपुर से हरीश मीणा जीते।
नागौर से हनुमान बेनीवाल चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा ज्योति मिर्धा को शिकस्त दी है। बेनीवाल के घर के बाहर समर्थक जश्न मना रहे हैं।
भरतपुर में कांग्रेस की संजना जाटव 53,901 मतों से जीती। विजेता संजना को मिले 571155 मत। भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली को मिले 517254 मत।
जयपुर ग्रामीण राव राजेंद्र सिंह, पाली से पीपी चौधरी, झालावाड़ से दुष्यंत सिंह आगे-
जयपुर ग्रामीण से बीजेपी के राव राजेंद्र सिंह आगे रहे। वह 9131 वोटो से आगे रहे। पाली भाजपा के पीपी चौधरी 184955 से आगे रहे। भाजपा के पीपी चौधरी को 559810 वोट मिले। कांग्रेस की संगीता बेनीवाल को इन लाख 74855 वोट मिले।करीब साढ़े चार लाख मतों की गणना अभी बाकी है।झालावाड़ में दुष्यन्त सिंह 271904 वोट से आगे है
राजस्थान के झालावाड़ लोकसभा सीट पर दुष्यंत सिंह की जीत लगभग तय है। दुष्यंत सिंह ने यहां दो लाख वोटो से बढत बनाई है उन्हें अब तक 207807 वोटों से आगे निकले।
जयपुर ग्रामीण से बीजेपी के राव राजेंद्र सिंह आगे हुए
बीजेपी के राव राजेंद्र सिंह आगे हुए। अब तक सबसे रोचक मुकाबला इस सीट पर देखने को मिल रहा। राव राजेंद्र 3502 वोटों से आगे निकले।
उदयपुर में भाजपा के मन्ना लाल रावत को बड़ी बढ़त
उदयपुर में 55.42% वोटों की गणना हो चुकी है। भाजपा के मन्ना लाल रावत 1,71,281 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर बाप प्रत्याशी रोत बड़ी बढ़त की ओर
बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के प्रत्याशी राजकुमार को अब तक एक लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्रजीत मालवीय 50 हजार को भी पार नहीं कर पाए हैं।
निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार रोत को अब तक 1 लाख 1 हजार 999 वोट मिले हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय को 47,624 वोट मिले हैं। राजकुमार रोत ने 54 हजार 375 वोट की लीड ले ली है। सबसे खास बात यह है कि रोत को जितनी बढ़त मिली है, उतने कुल वोट भी अभी तक भाजपा प्रत्याशी को नहीं मिल पाए हैं।