देखें खबर से संबंधित वीडियो
अल्मोड़ा:04 अप्रैल— लॉक डाउन(lock down) के बीच कृषि विभाग ने भी परेशान किसानों की समस्यायें दूर करने के लिए अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है।
इस कंट्रोल रूम के खुल जाने के बाद किसानों की समस्याओं का निराकरण के साथ ही उन्हें जरूरी जानकारी, बीज और खाद भी उपलब्ध कराया जाएगा।
मालूम हो कि लॉक डाउन के दौरान किसानों का काम भी प्रभावित हो गया है। रबी की फसल तैयार होनी है। वहीं आने वाले समय में खरीफ की फसल के लिए बीज और खाद का संकट पैदा होने की संभावनाएं बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में किसान अपनी समस्याएं किससे कहें और कैसे उनका निराकरण होगा यह एक चुनौती बनकर सामने आ रही थी।
मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि किसानों की रबी की फसल तैयार हो गयी है। खरीफ की फसल की बुआई होगी जिसके लिए किसानों को बीज खाद सहित कई समस्यायें हो सकती है।
इन समस्याओं का निराकरण करने के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रुप स्थापित कर दिया है। यहां से किसानों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा जिले में खरीफ की फसल में दलहन और मंडुआ की मुख्य खेती होती है। करीब 77 हजार हेक्टेयर इसका रकबा है। इस रकबे में सोयाबीन, उड़द, गहत और मंडुए के अलावा धान की खेती होती है।