Lieutenant Colonel Satish Chandra Joshi remembered on Jayanti
अल्मोड़ा, 24 दिसंबर 2020
दो बार वीर चक्र से सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चंद्र जोशी (Lieutenant Colonel Satish Chandra Joshi) की 96वीं वर्षगांठ पर उन्हें याद किया गया। नगरपालिका परिषद की ओर से हुए कार्यक्रम में यहां चौघानपाटा स्थित लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चन्द्र जोशी पार्क में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुये गया कि लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चन्द्र जोशी (Lieutenant Colonel Satish Chandra Joshi) वर्ष 1965 में पाकिस्तान के विरुद्ध हुए युद्ध में बर्की स्थान पर कब्जा करने के लिये कमांडिंग आफिसर जोशी के नेतृत्व में टैंकों ने जबर्दस्त घेरा बंदी व गोला बारी करते हुए दो इन्फैन्ट्री बटालियन को सहयोग दिया।
माइन फील्ड के बीच से अपने टैंकों के लिए ट्रैक निकालने के लिए भारी गोलाबारी के बीच लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चन्द्र जोशी अपने टैंक से उतरकर पैदल ही बर्की की ओर गये और एक जीप पर कब्जा कर अपनी टैंक टुकड़ी के लिये रास्ता खोजा।
अल्मोड़ा में गठित हुआ एजुकेशनल ट्रस्ट (educational trust), मेधावियों को मिलेगा लाभ
इसी दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चन्द्र जोशी (Lieutenant Colonel Satish Chandra Joshi) माइन के सम्पर्क में आने से बुरी तरह घायल हो गये और वीर गति को प्राप्त हुए। लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चन्द्र जोशी को मरणोपरांत दूसरी बार सन 1965 में वीर चक्र प्रदान किया गया, जिसे वीर नारी उमा जोशी को 30 सितंबर 1966 को तत्कालीन राष्ट्रपति भवन दिल्ली में दिया गया।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कि अमर शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चन्द्र जोशी की याद में 24 दिसंबर 2019 को कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर के विग्रेडियर जीएस राठौर द्वारा शिलापट्ट का लोकार्पण किया गया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, सभासद हेमचन्द्र तिवारी, पूर्व सभासद अशोक पाण्डे, अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, संजय काण्डपाल, विनोद वैष्णव, पूर्व बीडीसी सदस्य आनन्द सिंह कनवाल, ललित मोहन जोशी, किशन चन्द्र पाण्डे, मुकेश भण्डारी, रूपसिंह, पुष्कर सिंह, विजय पवार, अरमान खान आदि मौजूद थे।