अल्मोड़ा, 07 अप्रैल 2021- अल्मोड़ा में गुलदार (Leopard) का आतंक फिर गहरा गया है। यहां एक मकान की छत में घूमता हुआ गुलदार (Leopard) कैमरे में कैद हुआ है।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने बताया कि रात में गुलदार महेंद्र वर्मा के छत पर पहुंच गया।
यह भी पढ़े….
Corona- नई दिल्ली में लगा नाइट कर्फ्यू (Night curfew), यह होगी शर्तें
कुंभ 2021:- ऐसे लाइव देख सकेंगे आने वाले शाही स्नान, पढ़ें पूरी खबर
और उन्होंने मोबाइल द्वारा यह फोटो ली गयी है। उन्होंने बताया इन दिनों काफी समय से जोशी खोला, खोल्टा और तल्ला थपलिया में गुलदार (Leopard) का आतंक छाया हुआ है।
इस बारे में पूर्व में ही वन विभाग को सूचित किया था इसके बाद विभाग ने जोशी खोला में 2 महीने पहले एक पिंजरा लगाया था पर गुलदार उसमे नहीं फंसा।
यह भी पढ़े….
यहां मृत अवस्था में मिला लेपर्ड (Leopard) कैट, पढ़ें पूरी खबर
इस बीच गुलदार के दिखने से लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने एक बार फिर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देते हुए वन विभाग के अधिकारियों से रात्रि में गश्त बढ़ाये जाने की मांग की है।
उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट