पिथौरागढ़। युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य को देश की अग्रणी संस्था हिन्दी की गूंज ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है। संस्था के निदेशक नरेंद्र सिंह निहार की ओर से बताया गया है कि संस्था के दसवें वार्षिकोत्सव में विविध क्षेत्रों में कार्य कर रहे देश के चुनिंदा दस लोगों को गांधी शांति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
इस वर्ष बाल साहित्य में राष्ट्रीय पटल पर विशेष उपस्थिति दर्ज कराने वाले ललित शौर्य को संस्था सम्मानित करने जा रही है। कार्यक्रम में जीत राम भट्ट सचिव हिंदी अकादमी, दिल्ली सरकार, पद्मश्री डॉ. श्याम सिंह शशि की विशेष उपस्थिति में ललित शौर्य को सम्मानित किया जाएगा।