केवी रानीखेत का छात्र वैभव खेलो इंडिया योग स्पर्धा में करेगा प्रतिभाग

KV Ranikhet student to participate in Vaibhav Khelo India Yoga Competition रानीखेत, 07 नवंबर 2022- केंद्रीय विद्यालय रानीखेत के बारहवीं के छात्र वैभव चंद्रा का…

KV Ranikhet student to participate in Vaibhav Khelo India Yoga Competition

रानीखेत, 07 नवंबर 2022- केंद्रीय विद्यालय रानीखेत के बारहवीं के छात्र वैभव चंद्रा का चयन खेलो इंडिया की योग स्पर्धा के लिए हुआ है।


उसका चयन केंद्रीय विद्यालयों की आगरा में सम्पन्न हुई अंडर-19 राष्ट्रीय स्तर योग प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल करने के साथ हुआ है।


प्रतियोगिता में देश भर के केंद्रीय विद्यालयों के 25 क्षेत्रीय कार्यालयों से आए लगभग डेढ़ सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

वैभव की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।


केवी रानीखेत से मिलीं जानकारी में अवगत कराया गया है कि विद्यालय के कक्षा बारहवीं के छात्र वैभव चंद्रा ने आगरा में आयोजित राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के अंडर-19 ग्रुप में दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है।


इस प्रतियोगिता में देश भर के केंद्रीय विद्यालयों के 25 क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा अपने अपने संभाग से चयनित 150 विद्यार्थियों को भेजा था।

जिसमें वैभव ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वैभव को अब खेलो इंडिया प्रतियोगिता में पूरे भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों से मुकाबला करना है। खेल प्रशिक्षक नरेंद्र भैसोड़ा ने बताया की वैभव की उपलब्धि उसके सात वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

विद्यालय पहुंचने पर वैभव का हुआ स्वागत


रजत पदक विजेता वैभव के विद्यालय आगमन पर प्राचार्य सुनील कुमार जोशी सहित विद्यालय परिवार ने स्वागत कर हार्दिक बधाई दी। प्राचार्य ने वैभव की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।