कुमांऊनी भजनों की रंग में रंगा चौघानपाटा का दुर्गा पंडाल

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

देर रात्रि तक जारी रहे कार्यक्रम

IMG 20181013 WA0046
अल्मोड़ा:- नवरात्रि के तीसरे दिवस पर दुर्गा महोत्सव समिति चौहान पाटा में भक्तों ने देर रात तक भजन कीर्तन किए। इस मौके पर शास्त्री राजेश चन्द्र जोशी द्वारा देवी कवच की महत्ता का वर्णन किया । दोपहर को दरबार के सामने महिलाओं द्वारा देवी के कीर्तन किए गए।। देर रात्रि अल्मोड़ा के लोक कलाकारों द्वारा कुमाऊनी व हिंदी भजनों की प्रस्तुति दी गई जिससे सारा वातावरण भक्तिमय हो गया| महिपाल मेहता के गए कुमाऊनी भजनों को भक्तों ने खूब सराहा। पूजा गोस्वामी के द्वारा गए भजनों ने भी समा बांधा । गोपाल चम्याल ,अमित बडोरी, कल्याण बोरा की प्रस्तुतियों में भक्तों ने माता के दरबार में खूब नृत्य किया।

IMG 20181013 WA0047

आज सायं शहर के वरिष्ठ कलाकारो द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। अष्टमी के लिए भी महिलाओं द्वारा गरबा व डांडिया नृत्य की तैयारियां जोरो पर है। समिति के अध्यक्ष हेम चन्द्र ने नरेश बिष्ट का आभार जताया जिनके प्रयास से लोककलाकारों द्वारा माता के दरबार में संकीर्तन हुआ। देर रात्रि तक चली भजन संध्या में हेम चन्द्र जोशी , कन्ह्या भट्ट, सूरज, दीपक, ममता, पूर्ण रौतेला, तारा चन्द्र, मनोज सिंह पवार, मनमोहन चौधरी, बालम, प्रकाश बिष्ट आदि भक्त मौजूद थे।

Screenshot-5

IMG 20181013 WA0045

holy-ange-school
Joinsub_watsapp