Almora- Kosi Ghati Vikas Manch took out rally, said to keep a watchful eye on external suspects
अल्मोड़ा। कोसी घाटी विकास मंच(Kosi Ghati Vikas Manch) के तत्वाधान में शनिवार को कोसी से देवस्थल तक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमे क्षेत्र के सभी गावों के महिलाओं पुरुषो युवाओं ने प्रतिभाग किया।
रैली के बाद देवस्थल मंदिर में विशाल जनसभा आयोजन किया गया है जनसभा में क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि और सभी गांव से आए हुए महिलाओं ने प्रतिभाग किया, जनसभा के बाद अनेकों बिंदु पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार अल्मोड़ा के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र में बाहरी संदिग्धों पर सतर्क निगाह रखते हुए कार्यवाही करने की मांग की गई।
सभा की अध्यक्षता कोसी घाटी विकास मंच (Kosi Ghati Vikas Manch)के अध्यक्ष महंत बृहस्पति गिरी महाराज द्वारा की गई, संचालन कोसी घाटी विकास मंच के महामंत्री सुरेंद्र मेहता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को कोसी घाटी विकास मंच के अध्यक्ष ब्रहस्पति गिरी महाराज संरक्षक गोपाल सिंह रॉयल, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, एडवोकेट विनोद पंत, गोकुल सिंह मेहता, हरीश ऐड़ी, अरविंद जोशी, महेंद्र अलमिया,क्षेत्र पंचायत सदस्य नायाल प्रकाश बिष्ट, संजय बिष्ट, हरीश कनवाल, सुनीता तिवारी, प्रवीण मेहता, देवेंद्र सिंह मेहरा द्वारा संबोधित किया गया ।
कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधान समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ ही सोशल मीडिया प्रभारी विवेक मुयस्युनी,गणेश मेहता,बीरेंद्र मेहता,कोसी व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कैलाश मेहता, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद डंगवाल, कैप्टन पुरन मेहता, बालम मेहता,संदीप भोज,मनीष राणा,रोहित बिष्ट,ग्राम प्रधान अमित बिष्ट,रवि मयुस्यूनी,सूरज अलमिया,सुंदर मटियानी मटियानी,मनोहर भाकुनी, पुरन सिंह ,आनंद नेगी,योगेश बिष्ट,बिशन सिंह ,नरेंद्र,चंदन,देवेंद्र भोजक, संजय मेहता,संजय स्यूनरी,आदि अनेकों ग्रामीण उपस्थित थे।