कोसी बैराज सफाई को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल! विधायक मनोज तिवारी की चेतावनी—जल संकट टालो, वरना होगा उग्र आंदोलन

अल्मोड़ा, 7 मार्च 2025 – ⚡कोसी बैराज में की सफाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जमकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं…

Kosi Barrage Protest Congress Raises Voice MLA Manoj Tiwari Warns of Water Crisis Threatens Fierce Agitation

अल्मोड़ा, 7 मार्च 2025 –

⚡कोसी बैराज में की सफाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जमकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में धरना दिया और सिंचाई खंड व जल संस्थान के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने की, जबकि संचालन ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह विष्ट ने संभाला।


🔴 🔥 कोसी बैराज की सफाई न होने पर जताई नाराजगी
विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या को देखते हुए उन्होंने पहले ही बैराज का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को बैराज में जमा गाद (सिल्ट) की सफाई के निर्देश दिए थे। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण अब भी गाद ज्यों की त्यों बनी हुई है। इससे न केवल जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है, बल्कि संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।


🔴 💧 मई-जून में पानी का संकट गहराने की आशंका
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते बैराज की सफाई नहीं हुई, तो मई-जून में गंभीर जल संकट उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने साफ कहा कि अगर जल संस्थान और सिंचाई विभाग ने तत्काल कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


🔴 ⚠️ विभागों को चेतावनी—समस्या हल करो वरना होगा
आंदोलन
तिवारी ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेताते हुए कहा कि अगर बैराज की सफाई नहीं हुई, तो आने वाले समय में जल संकट की जिम्मेदारी विभागों की होगी। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और जनता के साथ सड़क पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेगी।

55 1


🔴 👥 सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, कई बड़े नेता हुए शामिल
धरने में राज्य सभा सासंद प्रदीप टम्टा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा शोभा जोशी,नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, प्रदेश सचिव महेश चंद्र आर्या, महिला जिलाध्यक्ष राधा विष्ट, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल सुशील साह,प्रदेश दुग्ध संघ उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी,यूथ जिलाध्यक्ष एवं पार्षद दीपक कुमार, डॉ मनोज जोशी, निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र विष्ट, विशन सिंह विष्ट,प्रदेश सचिव एड महेश चन्द्र, पार्षद क्रमशः अनूप भारती, हेम तिवारी, मुकेश कुमार डैनी, वैभव पाण्डे, चन्दन सिंह भोज, विनोद वैष्णव, पूरन रौतेला, रमेश नेगी, हिमांशु मेहता ,विनोद फुलारा, विनोद, बीके पांडे, आनंद बिष्ट, परितोष जोशी, हरेंद्र रावत,कुंदन सिंह बिष्ट, भूपेश सिंह बिष्ट, रविंद्र टम्टा, मदन सिंह ड़ागी, हेमचंद तिवारी, किरण आर्य, तारा तिवारी, गीता मेहरा, फ़हमीना खान, दीपा साह, दीपक कुमार, सुशील शाह, कार्तिक शाह, चंद्रकिरण बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, अमन अंसारी, दानिश अंसारी, नीरज पवार, अनुप भारती हरेंद्र शैली, किशन सिंह बिष्ट, गजेंद्र फर्त्याल, बलवंत सिंह, संजू सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह, संजय दुर्गापाल, मनोज बिष्ट पुष्कर सिंह पिलख्वाल रविंद्र सिंह पिलख्वाल रविंद्र मुसुनी भोला कुमार रोहित रौतेला मयंक महेंद्र सिंह मेहता, राजेश कुमार, हिमांशु बिष्ट, अर्जुन सिंह बिष्ट, आर्यन कुमार, निर्मला रावत, पुष्कर आर्य ,
देवेंद्र बिष्ट, पंकज तिवारी, दिनेश पिलख्वाल, महेश चंद्र समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।