जानिए कौन है हाथरस हत्याकांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर? जिसकी आज होगी कोर्ट में पेशी

हाथरस हत्याकांड मामले में यूपी पुलिस को बहुत ज्यादा भाग दौड़ और मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद उन्हें अब कामयाबी भी हाथ लगी है। भगदड़…

Know who is the main accused of Hathras murder case, Dev Prakash Madhukar? Who will be produced in court today

हाथरस हत्याकांड मामले में यूपी पुलिस को बहुत ज्यादा भाग दौड़ और मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद उन्हें अब कामयाबी भी हाथ लगी है। भगदड़ कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। हादसे के बाद से मधुकर फरार चल रहा था उसे पर एक लाख रुपए का इनाम भी रखा गया था। अब देव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज 6 जुलाई को उसकी हाथरस कोर्ट में पेशी होगी।

बताया जा रहा है कि देव प्रकाश मधुकर ने खुद सरेंडर किया है। दिल्ली के नजफगढ़-उत्तम नगर के बीच के एक अस्पताल में यूपी की हाथरस पुलिस पहुंची थी। देव प्रकाश ने उनके सामने सरेंडर किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हाथरस पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

आरोपी देव प्रकाश मधुकर ही हाथरस कार्यक्रम का आयोजक था। वह भोले बाबा का खास आदमी भी है। हादसे के बाद बाबा ने उसी से फोन पर काफी देर तक बात की थी।भगदड़ की घटना के बाद से ही देव प्रकाश मधुकर भाग गया था और वह घर पर नहीं था। उसके परिवार के सदस्य भी लापता थे।

मधुकर के बारे में कहा जाता है कि वह एक समय जूनियर इंजीनियर था लेकिन बाद में बाबा सूरजपाल का बहुत बड़ा भक्त बन गया। देव प्रकाश मधुकर का घर सिकंदरा राऊ इलाके के दामादपुरा की नई कॉलोनी में है।