Army School Admission: जानिए आर्मी स्कूल में एडमिशन के लिए क्या होती है उम्र और क्या लड़कियों का यहां होता है एडमिशन?

Army School Admission: हर मां बाप का सपना होता है कि उसके बच्चे का एडमिशन दुनिया के सबसे अच्छे स्कूल में हो। देश में जहां…

Army School Admission: हर मां बाप का सपना होता है कि उसके बच्चे का एडमिशन दुनिया के सबसे अच्छे स्कूल में हो। देश में जहां कई तरह के स्कूल है इनमें से एक स्कूल है आर्मी स्कूल जिसे मिलिट्री स्कूल भी कहा जाता है। भारत राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों की संख्या काफी लिमिटेड है। पूरे देश में सिर्फ पांच राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल है जिनमें एडमिशन पाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। कई बार लोग बच्चों के एडमिशन के लिए काफी परेशान रहते हैं और इन स्कूलों में एडमिशन के लिए अलग-अलग क्लासेस में उम्र भी निर्धारित की गई है। इसके लिए अखिल भारतीय स्‍तर पर टेस्‍ट लिए जाते हैं। बता दें कि हर साल काफी संख्‍या में इन स्‍कूलों में दाखिले के लिए आवेदन आते हैं।

किस क्‍लास के लिए कितनी उम्र

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में सिर्फ दो कक्षाओं में एडमिशन होते हैं। इसमें क्लास 6 और क्लास 9 में ही एडमिशन होते हैं। आपको बता दे की क्लास 6 में एडमिशन के लिए स्टूडेंट की उम्र 10 साल और 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि क्लास 9 में दाखिले के लिए स्टूडेंट की आयु 13 से 15 साल के बीच होनी चाहिए। छात्रों की आयु की गणना 31 मार्च के आधार पर की जाती है।

क्‍या लड़कियों नहीं मिलता एडमिशन?

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में लड़कियों को भी एडमिशन दिया जाता है या नहीं दिया जाता है इसको लेकर अक्सर अभिभावक परेशान रहते हैं, तो आपको बता दें कि स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक लड़के और लड़कियों दोनों का एडमिशन दिया जाता है। हालांकि क्लास 9 में लड़कियों का एडमिशन नहीं लिया जाता है। इस क्लास में सिर्फ लड़कों को एडमिशन दिया जाता है। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में एडमिशन की पूरी जानकारी इसकी ऑफिशियल वेबसाइट rashtriyamilitaryschools.edu.in पर देखी जा सकती है। इन स्‍कूलों में हर साल दो बार दाखिले होते हैं। एक बार जनवरी में और दूसरी बार जुलाई में एडमिशन होते हैं।

कहां-कहां हैं राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल

देश में पांच राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल हैं जो अलग-अलग हिस्‍सों में हैं। एक राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कर्नाटक के बेंगलुरु, दूसरा हिमाचल प्रदेश के चैल और बेलगाम में है। इसी तरह राजस्‍थान के धौलपुर और अजमेर में भी राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल है।