एक वक्त था जब दुनिया में काम ही एयरलाइंस कंपनियां ऑपरेशनल होती थी। इस वजह से यात्रियों को मजबूरी में उसी दाम पर टिकट लेना पड़ता था जो कंपनियां दाम ऑफर करती थी पर अब समय बदल गया है और सभी कंपनियों के बीच कंपटीशन काफी बढ़ गया है। इस वजह से ग्राहकों को अपनी और आकर्षित करने के लिए कई एयरलाइंस अजीबोगरीब पैतरे आजमाती है।
वियतनाम के एयरलाइन कंपनी का तरीका बेहद अजीब है जो आपको काफी हैरान भी कर देगा। इस कंपनी के विमान में जो एयर होस्टेस होती है वह बिकनी पहनती हैं हालांकि मार्केटिंग का यह तरीका भी खास काम नहीं आया और उन्हें अपनी भूल को सुधारना पड़ा।
इस एयरलाइन कंपनी का नाम था वियतजेट जिसे दुनिया में बिकिनी एयरलाइन्स के नाम से भी जाता है। अब भले ही इस एयरलाइन की एयर होस्टेस बिकिनी नहीं पहनती हैं, पर हमेशा से ये इसी नाम से पॉपुलर होती आ रही है। कंपनी की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। समय के साथ ये वियतनाम की सबसे लोकप्रिय विमान कंपनी बन गई थी। एयरलाइन कंपनी को वियतनामी बिजनेसवुमन Nguyen Thi Phuong Thao ने शुरू किया था। साल 2016 में उन्हें एशिया की 50 सबसे शक्तिशाली बिजनेसवुमन की लिस्ट में शामिल किया गया था।
बिकिनी पहने नजर आती थीं एयर होस्टेस
इस कंपनी की फ्लाइट शुरू हुई थी तो यह वियतनाम की डोमेस्टिक फ्लाइट थी। एयरलाइंस कंपनी पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया गया था। इस वजह से इसे लेकर कई विवाद भी खड़े हुए। वियतनाम एविएशन अथॉरिटी ने 2012 में कंपनी पर 62000 का जुर्माना भी लगाया। कंपनी जब इंटरनेशनल हुई तब उसे अपनी छवि सुधारने की जरूरत महसूस हुई। तब उसने विमान कर्मियों के कपड़े बदल दिए। आज के वक्त में यह विमान कंपनी अपने भारी भरकम डिस्काउंट के वजह से फेमस है और कई लोग इसी कारण इसमें यात्रा करते हैं।
टिकट पर भारी डिस्काउंट देती है कंपनी
भारत में भी ये कंपनी शुरू हो चुकी है और लोग भारत से वियतनाम इस एयरलाइन इसकी मदद से जा सकते हैं। हाल ही में कंपनी ने लोगों को वियतमान जाने के लिए टिकट में 50 फीसदी की छूट भी दी थी। अब एयर होस्टेस टीशर्ट और शॉर्ट्स पहने नजर आती हैं। बीते दिनों इस कंपनी का एक ऑफस काफी पॉपुलर हुआ था, जिसमें वो भारत से वियतनाम सिर्फ 9 रुपये में यात्रियों को भेज रहे थे।