देहरादून। उत्तराखंड में संविदा कर्मचारी लगातार सरकारी पदों पर समायोजन की मांग उठाते आए हैं। अब चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले जीएमवीएन और केएमवीएन के एक हजार संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों ने समायोजन न होने तक समान काम का समान वेतन देने की मांग की है।
संयुक्त कर्मचारी महासंघ, कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि, दोनों निगमों के कर्मचारी 5 अप्रैल से देहरादून व नैनीताल निगम मुख्यालय में सुबह 10 बजे से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होने मांग उठाई है कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हित में जल्द आवश्यक कदम उठाए।