किशोरी लाल शर्मा की बेटी ने स्मृति ईरानी को दिया मुंह तोड़ जवाब, बोली नौकर, चपरासी चाहे कुछ भी कहो…

Amethi News: उत्तर प्रदेश स्थित अमेठी से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद तक अपना सफर तय करने वाले किशोरी लाल शर्मा…

Amethi News: उत्तर प्रदेश स्थित अमेठी से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद तक अपना सफर तय करने वाले किशोरी लाल शर्मा आजकल काफी चर्चा में है। वही किशोरी लाल शर्मा की बेटी अंजलि ने अपने पिता के जीतने पर रिएक्शन दिया है।

अंजलि ने अमेठी सीट से हारने वाली स्मृति ईरानी को अब मुंह तोड़ जवाब दिया है।

अंजलि ने कहा कि नौकर, चपरासी, प्रॉक्सी, चींटी बोलो…अब कोई फर्क नहीं पड़ता। नंबर आपको बता रहे हैं। रिजल्ट आपको बता रहे हैं। जो भी बोला उन्होंने उनके खिलाफ गया। स्मृति पर बड़ा जुबानी हमला करते हुए अंजलि ने कहा कि पूर्व सांसद ने जो प्रियंका गांधी वाड्रा की नकल उतारी थी वह बहुत अच्छा था। वो बहुत अच्छी कलाकार हैं।

अंजलि ने कहा कि स्मृति आगे क्या करेगी इस पर हम लोग कुछ कहने लायक नहीं है। यह उनका फैसला है। किशोरी लाल की बेटी ने कहा स्त्री, किसान, युवा न्याय पर हमारा फोकस हमेशा रहेगा। अमेठी और रायबरेली हमेशा से हमारा परिवार रहा है।

अमेठी लोकसभा सीट पर किशोरी लाल शर्मा को 5 लाख 39 हजार 228 वोट मिले थे। वहीं स्मृति ईरानी को 3 लाख 72 हजार 32 वोट मिले थे। किशोरी लाल ने 1 लाख 67 हजार 196 मतों से स्मृति को मात दी।