[hit_count]
अल्मोड़ा। किसान कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश महासचिव भानु प्रकाश जोशी का अल्मोड़ा नगर में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया , सभी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनकी आगवानी की और संगठन से मिली जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन करने की बात कही,
इस दौरान शिखर होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार को किसान विरोधी करार दिया और कहा कि भाजपा सरकार आज तक केवल जनता को बरगलाने के सिवा कोई कार्य नहीं किया है।
जोशी ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते आज किसान आत्महत्या करने को विवश कर दिया है। सत्ता में आने से पूर्व किसानों का ऋण माफ करने की बात करने वाली सरकार ने सत्ता मिलते ही किसानों से मुख मोड़ लिया |
कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर अब सरकार को घेरा जाएगा जरूरत पड़ने पर आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा|
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सिर्फ देश प्रदेश में बेरोजगारी को बढ़ावा दिया। जीएसटी जैसे टैक्स लगाकर जनता की कमर तोड़ दी। उन्होंने कांग्रेस किसान की कार्यकारिणी की जानकारी देते हुए बताया कि अब किसान हितों के लिए पृथक से कांग्रेस संघर्ष करेगी। इसमें 18 महासचिव, 11 उपाध्यक्ष व सचिवों की नियुक्ति की गई है। इस कार्यकारिणी का कांग्रेस में पहली बार गठन हुआ है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि किसानों को केवल अपने वोट बैंक का जरिया न समझें। वह किसानों के हर मुद्दे को लेकर बड़े संघर्ष को तैयार हैं। पहाड़ों का जिक्र करते हुए भानु जोशी ने कहा कि जंगली सुअंरों और बंदरों ने किसानों का जीना दूभर कर दिया है। किसानों की हालत बद से बदतर हो गई है। इस समस्या के प्रति भी कांग्रेस गंभीर है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, एससीएसटी प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, अमन अंसारी के अलावा जिला महासचिव राहुल खोलिया, विपुल कार्की, पवन गुसांई, दिवाकर जोशी, निरंजन तिवारी, अर्पित वर्मा, प्रभाकर जोशी, अजय नेगी, प्रमोद कुमार जोशी, गजेंद्र लोहिया, अमन पाठक, संदीप तड़ागी, संजय कठायत, नवीन आदि मौजूद थे।