किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय वापस ले लिया गया है। उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल यह मंत्रालय देखेंगे।हालांकि अर्जुन राम मेघवाल को कानून राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। अभी तक कानून मंत्रालय संभाल रहे किरेन रिजिजू को भू-विज्ञान मंत्रालय दिया गया है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विभागों का फिर से आवंटन किया है।
किरेन रिजिजू को भू-विज्ञान मंत्रालय दिया गया है। अभी तक यह पद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के पास था। इस मंत्रालय को संभाल रहे थे। मेघवाल पहले से ही संस्कृति मंत्रालय और संसदीय मामलों के मंत्रालयों में राज्यमंत्री का पद संभाल रहे थे।