shishu-mandir

काशीपुर के व्यापार मंडल अध्यक्ष के ऊपर हमला करने वालो को करे गिरफ्तार : व्यापार मंडल ने की मांग

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

जिला एवं नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा की एक संयुक्त बैठक स्थानीय हिमसागर होटल में हुई जिसमें काशीपुर के व्यापार मंडल अध्यक्ष के ऊपर बदमाशों द्वारा गोलियां बरसाई जाने पर रोष प्रकट किया गया एवं वारदात में शामिल हमलावरों को अभी तक पुलिस द्वारा नहीं पकड़े जाने पर रोष प्रकट किया गया। बैठक में तय किया गया की यदि

new-modern
gyan-vigyan

शीघ्र ही  हमलावरों को नहीं पकड़ा गया तो जिला व्यापार मंडल एवं नगर व्यापार मंडल प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशों में आगामी संघर्ष की रणनीति का पालन किया जायेगा। जिला महामंत्री मनीष जोशी के  संचालन और  जिला अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा  की अध्यक्षता में संपन्न  बैठक में नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, महामंत्री मनोज सिंह पवार ,उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, दीपेश जोशी, कोषाध्यक्ष विजय भट्ट, उप सचिव वकुल साह, अमित साह, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत ,जिला प्रभारी अनूप गुप्ता ,कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता, कमल बिष्ट , मुमताज कश्मीरी, दीपलाल शाह, प्रताप कनवाल, गिरिराज शाह, शरद अग्रवाल, दिनेश मठपाल ,चंपा जोशी, हिमांशु कांडपाल, कमल बिष्ट आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे ।

saraswati-bal-vidya-niketan