बधाई : कसारदेवी में खुल गया कसार सेरेनिटी (KASAR SERENITY RESORT) रिसार्ट
अल्मोड़ा। नगर के सामाजिक कार्यकर्ता रहमत खान के कसारदेवी में नये कसार सेरेनिटी (KASAR SERENITY RESORT) रिसार्ट का शुभारंभ हो गया है। कसारदेवी क्षेत्र से…
अल्मोड़ा। नगर के सामाजिक कार्यकर्ता रहमत खान के कसारदेवी में नये कसार सेरेनिटी (KASAR SERENITY RESORT) रिसार्ट का शुभारंभ हो गया है। कसारदेवी क्षेत्र से हिमालय की मनमोहक छवि बरबस ही सभी का ध्यान आकर्षित करती है और अध्यात्मिक दृष्टि से भी अहम है।
कसार सेरेनिटी (KASAR SERENITY RESORT) रिसार्ट का उदघाटन दो नन्हे बच्चे साराज और आफिया ने किया। कसार सेरेनिटी (KASAR SERENITY RESORT) रिसार्ट के संचालक रहमत खान ने कहा कि उनकी यह दिली तमन्ना थी कि अल्मोड़ा के कसारदेवी में एक अत्याधुनिक होटल हो और आज उनका यह सपना साकार हुआ है। रिसोर्ट परिसर में योगा ध्यान केन्द्र भी बनाया गया है। बर्ड वॉचिंग के साथ ही ऐड्वेंचर टूरिज्म की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही कार पार्किंग , कैम्प फायर की सुविधा तो है ही साथ ही वैवाहिक सामारोह के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
कसार सेरेनिटी (KASAR SERENITY RESORT) रिसार्ट के निर्माण में पुरातन पर्वतीय शैली की छाप भी दिखाई देती है। कसारदेवी क्षेत्र में पानी की कमी के चलते रिसार्ट में रेन वाटर हार्वेस्टिंग तकनीक से पानी इकठ्ठा कर फिल्टरिंग से पानी की भरपूर व्यवस्था की गई है।
कसार सेरेनिटी (KASAR SERENITY RESORT) रिसार्ट के उदघाटन के मौके पर रहमत खान उनकी धर्मपत्नी समीना खान,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिटटू कर्नाटक , पूर्व पालिका सभासद त्रिलोचन जोशी, यूसुफ तिवारी, अशोक पन्त ,देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक दिनेश पाण्डेय ,कमल बिष्ट,सुशील मेहता, विनय तिमूथीविल्सन , हाजी नूर अकरम खान, एड. चन्द्रकिरण तिवारी,एड. भूपेन्द्र जोशी,एड.असलम जिन्नाह, तारू पाण्डेय,राजा खान,गुडडू खान,अज्जू खान,धर्मेन्द्र बिष्ट, राजू खान, अस्सू खान आदि इस मौके पर मौजूद रहे।
उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939, 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे.
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करे.