कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर तस्वीर धीरे—धीरे साफ होने लगी है। कांग्रेस इस समय स्पष्ट बहुमत से कही अधिक 128 सीट पर आगे चल रही है जबकि 1 सीट पर उसे जीत हासिल हुई है। 2018 के चुनाव के मुकाबले कांग्रेस को 49 सीटो की बढ़त मिली है। 2018 में कांग्रेस को 80 सीटे मिली थी। 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 113 का जादुई आंकड़ा चाहिए और कांग्रेस इससे आगे निकल चुकी है।
सत्ताधारी भाजपा को भारी नुकसान हुआ है और 2018 के चुनाव में मिली सीटो की तुलना में वह 37 सीट पर पीछे चल रही है। भाजपा को 2018 के चुनाव में 104 सीट मिली थी, अभी तक के रूझानों में भाजपा ने एक सीट जीत ली है जबकि वह 66 सीटों पर आगे चल रही है।
पार्टी | आगे | जीते | 2018 के चुनाव में मिली सीट | अन्तर |
कांग्रेस | 128 | 1 | 80 | +49 |
भाजपा | 66 | 1 | 104 | -37 |
जनता दल(सेक्यूलर) | 22 | 0 | 37 | -15 |
अन्य | 6 | 0 | 3 | +3 |