अल्मोड़ा। कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा की अध्यक्ष मंजू बिष्ट के नेतृत्व में रविवार को एक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान अल्मोड़ा शहर स्थित बालेश्वर मंदिर से रामलीला मैदान ढूंगाधारा, अल्मोड़ा के आसपास के क्षेत्र ,रास्ते ,नालियों, ढूंगाधारा का नौला आदि की साफ सफाई की गई तथा लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि अभियान के तहत हर व्यक्ति साफ-सफाई के प्रति जागरूक और संवेदनशील बने, ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाएं, वृक्ष पेड़ पौधे ना काटे, पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने अपने स्तर से निरंतर प्रयास करें आदि संदेश दिए गए। बताया कि समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण आगे भी निरंतर समाज हित, राष्ट्रहित, लोक कल्याण और पर्यावरण के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।
इस अभियान में अवनि बिष्ट, अनु कुमारी, प्रतीक बिष्ट, अंशिका बिष्ट ,वर्षा मेहता ,मयंक सिंह पिलखवाल, मयंक गैड़ा, प्रभात कुमार जोशी (समिति के कोषाध्यक्ष) भुवन चन्द्र त्रिपाठी, जया बिष्ट, ललित मोहन गैड़ा, हिमाशी भैसोड़ा आदि शामिल रहे।