shishu-mandir

दुखद खबर— जिला पंचायत अध्यक्ष महरा की पुत्री का निधन,शोक की लहर

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा ​की जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा की पुत्री गीता बोरा का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रही थी। हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन की खबर सुन अल्मोड़ा में भी लोगों ने गहरा शोक जताया है।
गीता का ससुराल मूल रूप से सल्ट में था उनका विवाह सल्ट ब्लाक निवासी हरीश सिंह बोरा के साथ हुआ था। गीता वर्तमान में अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहती थी।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे उनका निधन हो गया। सूचना मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, उनके पिता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, अधिवक्ता कृष्ण सिंह बिष्ट हरिद्वार को रवाना हो गए। इधर गीता के निधन पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, त्रिलोचन जोशी, आनंद सिंह बगडवाल आदि ने दुख जताया है। जिला पंचायत में भी एक शोकसभा का आयोजन किया गया।जिसमें इंजीनियर जगदीश प्रसाद, कनिष्ठ अभियंता गोविंद मेहरा, चंचल जोशी, देवेन्द्र भंडारी, रमेश आर्या, नंदन सिंह बगडवाल, शंकर सिंह चिलवाल, राजेन्द्र सिराड़ी, मनोज बिष्ट, बलवंत नगरकोटी, राजेन्द्र कार्की, कृष्ण सिंह बिष्ट, नरोतम लाल, दानी राम, भगवती परिहार, धर्मेन्द्र सिंह, भगवती चटवाल, दीपा तिवारी, मोहनी देवी, भावना आर्या आदि मौजूद थे।

saraswati-bal-vidya-niketan