झारखंड के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमन साहू का हुआ एनकाउंटर, जाने पूरा मामला

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मार गिराया है। अमन साहू को राज्य के मोस्ट वांटेड अपराधियों में…

Jharkhand's most wanted gangster Aman Sahu was killed in an encounter, know the whole story

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मार गिराया है। अमन साहू को राज्य के मोस्ट वांटेड अपराधियों में गिना जाता था। उसके खिलाफ हत्या और अपहरण जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे। बताया जा रहा है कि जब उसे रायपुर से रांची लाया जा रहा था तो उसने भागने की कोशिश की और इसी दौरान उसका एनकाउंटर कर दिया गया।

अमन साहू को छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार किया गया था और उसे रांची लाने के दौरान पुलिस की गाड़ी पलामू में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस मौके का फायदा उठाते हुए पुलिस से उसने हथियार छीन लिया और भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उसे मार गिराया।

पुलिस के अनुसार, जब जीप पलटी, तब साहू ने भागने का प्रयास किया और अधिकारियों पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक झारखंड पुलिस का जवान घायल हुआ। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे साहू की मौत हो गई। यह घटना यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर की याद दिलाती है, जिसकी मौत भी इसी तरह की परिस्थितियों में हुई थी।

अमन साहू पर कई गंभीर आरोप है जिसमें 7 मार्च को रांची में एक कोयला व्यापारी को गोली मारने की साजिश भी शामिल है। इस हमले के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए जबकि अमन साहू को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में पहचाना गया। उसे कानूनी कार्रवाई के लिए रायपुर से झारखंड लाया जा रहा था।

झारखंड के डीजीपी ने पुष्टि की कि साहू का गिरोह जेल से भी सक्रिय था और राज्य में कई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था।

Leave a Reply