shishu-mandir

जनकवि गिरीश चन्द्र तिवारी “गिर्दा” की जयंती पर लोकगायक संत राम व आनंदी देवी को किया सम्मानित, संस्कृति के संरक्षण में दोनों दिव्यांग लोकगायकों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा। जनकवि गिरीश चन्द्र तिवारी “गिर्दा” की जयंती के अवसर पर यहां नगरपालिका के स्व विजय जोशी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जन सहयोग से लोकगायक संत राम और आनंदी देवी को सम्मानित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड मेरी जनम भूमि की ओर से संत राम व आनंदी देवी पर निर्मित लघु वृत्त चित्र का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों ने जनकवि गिरीश चन्द्र तिवारी “गिर्दा” व भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया। इस दौरान जनकवि गिर्दा के तदुक नी लगा उदेख घुनन मु​नई न टेक, उत्तराखंडा मेरी मातृभूमि समेत कई जनगीत गाये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रोफेसर देव सिंह पोखरिया ने लोकगीत व लोकजीवन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के प्रयास के चलते लोकगीतों की यह संस्कृति बची हुई है जिसमें संता राम व आनंदी देवी का भी महत्वपूर्ण योगदान है। प्रो पोखरिया ने कहा कि यह दोनों पिछले कई सालों से नंदा देवी मेले में भी अपनी मधुर कंठ से लोकगीतों को मुखारित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई प्रसिद्ध लोकगायकों का नाम लेते हुए समाज में संस्कृति को बचाये रखने में उनके योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वामी त्रिभुवन गिरी महाराज ने दिव्यांग लोक कलाकार संत राम व आनंदी देवी के सम्मान के लिए आयोजकों के इस पहल की सराहना की। इस दौरान अन्य कई वक्ताओं ने कहा कि जिस परिस्थिति में संत राम व आनंदी देवी लोककला को संरक्षित करने का कार्य कर रहे है हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम इनका सहयोग कर इनके जीवन को सुखद बनाये। इस कार्यक्रम के आयोजन की मुख्य भूमिका नीरज भट्ट व नारायण पाठक ने निभायी। कार्यक्रम का संचालन कुमाउनी में नारायण पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर लोक संस्कृति व अन्य संगठनों से जुड़े कई लोग शामिल थे। जिसमें वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट, हयात सिंह रावत, महेंद्र ठकुराठी, पीसी तिवारी, डॉ नीरज पंत, श्याम सिंह कुटौला, चंदन सिंह बोरा, डॉ ललित जोशी , नारायण​ सिंह थापा, कृष्ण मोहन बिष्ट, विमला तिवारी, रेखा जोशी, प्रेमा गढ़कोटी, गोकुल सिंह बिष्ट, नीरज सिंह पांगती, वैभव जोशी, आशुतोष रावत, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, मनोज पवार, नवनिर्वाचित छात्रा उपाध्यक्ष मेघा डसीला, हिमानी डसीला, जयमित्र बिष्ट समेत कई लोग मौजूद थे।

new-modern
gyan-vigyan